Home Contact Us E.R.P. ALUMNI
      Enquire Now   Alumni  ERP
   

Inter-House Hindi Writing Competition [Class-1-5 ] 2026-27

Best School with Experienced Teachers in Kanpur

दिनांक 8 जुलाई 2026 को सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय, कानपुर के प्राथमिक संकाय में कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदनीय सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुंदर एवं शुद्ध लेखन के प्रति प्रेरित करना तथा उनके लेखन कौशल का विकास करना था। सभी प्रतिभागियों ने दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।

निर्णायक मंडल की सदस्य श्रीमती निधि उपाध्याय एवं श्रीमती किरण गुप्ता ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मधुश्री भौमिक ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को सुंदर एवं स्वच्छ लेखन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

अंतर्सदनीय सुलेख प्रतियोगिता 2026-27

परिणाम

दिनांक: 08 जुलाई 2026
कक्षाएँ: प्रथम से पंचम

सदनवार परिणाम:

स्थान सदन प्राप्तांक
🥇 प्रथम महानदी सदन 278
🥈 द्वितीय कावेरी सदन 246
🥉 तृतीय तापती सदन 212
4️⃣ चतुर्थ यमुना सदन 92